-
☰
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, संस्कृति और मनोरंजन का संगम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में नए अध्याय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं के उत्सव 'बलरामपुर महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में नए अध्याय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं के उत्सव 'बलरामपुर महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां पिछले महीने से चालू हैं, जिसकी देखरेख जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन जी, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जी, एवं संबंधित अधिकारी के निगरानी में किया जा रहा है। प्रथम दिवस (3 अप्रैल) भव्य शुभारंभ, मालविका हरिओम, हेमंत बृजवासी, रामायण नृत्य नाटिका (कथक आधारित) एवं तृप्ति शाक्या द्वारा सुमधुर 'भजन संध्या'।द्वितीय दिवस (4 अप्रैल): अल्ताफ राजा (बॉलीवुड नाइट), देश के लब्ध प्रतिष्ठित कवियों के साथ 'अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।तृतीय दिवस (5 अप्रैल): कल्पना पटवारी की 'भोजपुरी नाइट' एव कुलदीप चौहान और जतिन निगम की शानदार प्रस्तुतियाँ। बुक फेयर, विज्ञान प्रदर्शनी, आतिशबाजी शो, लकी ड्रा, गेम्स एवम मनोरंजन, पपेट शो, स्काई लालटेन लैंप शो, बच्चों के लिए रोमांचक झूले और लजीज व्यंजनों के फूड स्टॉल्स। आइए, हम सब मिलकर इस उत्सव का आनंद लें और अपने जनपद की प्रगति और संस्कृति का उत्सव मनाएँ।
जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद आप सभी को सपरिवार इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित करता है। तीन दिन का यह कार्यक्रम बड़ा परेड ग्राउंड, बलरामपुर में आयोजित होगा, जिसका समय प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगा।
उत्तराखण्ड: जल जीवन मिशन हुआ फेल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
मध्य प्रदेश: हनुमान जयंती पर भक्ति का सागर, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, फसल सहित ट्रॉली चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पहले ही प्रयास में सुजाता सरोज बनीं खंड विकास अधिकारी (BDO), बामसेफ परिवार में जश्न
उत्तर प्रदेश: छात्र नेता की पिटाई पर सड़कों पर उतरा विपक्ष, कटरा पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन