Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Rahul Chourasiya , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 01:10:23 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Rahul Chourasiya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 01:10:23 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: डबरा सिटी थाने में पदस्थ आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: डबरा सिटी थाने में पदस्थ आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरक्षक का शव सिटी थाने के पीछे स्थित पुलिस क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर मूल रूप से ग्वालियर के निवासी थे और प्रतिदिन ग्वालियर से डबरा अप-डाउन करते थे। वे सिटी थाने के पीछे बने पुलिस आवास में भी रहते थे। शुक्रवार को उनका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार, सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके डबरा पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

समाचार लिखे जाने तक शव फंदे पर ही लटका हुआ था तथा घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया था। पुलिस फॉरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आवश्यक जांच और पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक और स्तब्धता का माहौल है।