-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: साईं स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सबका मालिक एक कहने भर से श्रद्धा और सबुरी के देवता भगवान साईँ की छवि मन में बस जाती है। नगर के एमजी रोड़ स्थित एक मात्र साईं बाबा के मन्दिर पर 31 मई को साईं भगवान का बाबा का 28 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सबका मालिक एक कहने भर से श्रद्धा और सबुरी के देवता भगवान साईँ की छवि मन में बस जाती है। नगर के एमजी रोड़ स्थित एक मात्र साईं बाबा के मन्दिर पर 31 मई को साईं भगवान का बाबा का 28 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित ओंकारेश्वर महादेव व साईं महाराज का विशेष अभिषेक पूजन अर्चन के साथ आकर्षक श्रृंगार किया गया। जानकरी देते हुए समिति अध्यक्ष महेश गढ़वाल, ललित शर्मा व पवन नाहर ने बताया कि एक दिन पूर्व सुंदरकांड व सुमधुर भजन संध्या का आयोजन हुआ वही स्थापना दिवस पर प्रातः काल से ही भक्तों द्वारा विभिन्न प्रकार से भगवान का अभिषेक किया गया। सायं 6:30 बजे भगवान की महा आरती का आयोजन करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें 5 हजार से ज्यादा साईं भक्तों ने भारतीय परंपरा अनुसार महिला-पुरुषों ने अलग अलग बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। मंदिर समिति के महेश गढ़वाल, कमलेश लोढ़ा, राजेश कुवाड़, सुभाष डामोर, अमृतलाल चौहान, विपिन नागर, पवन नाहर, बाबूभाई प्रजापत, जितेंद्र चौरड़िया, रितेश गुप्ता, कमलेश कुवाड़, पंडित कैलाश आचार्य, राजेश वैद्य, सुभाष भटेवरा, आत्माराम शर्मा, प्रकाश धानक, मनोज उपाध्याय, अभय नागर, रोहित डामोर, राजा राठौड़, अरुण राठौड़ आदि ने आयोजन में विशेष सहयोगी बने मंदिर संरक्षक विश्वास एवं संगीता सोनी, जय जिनेन्द्र ग्रुप, भोला भण्डारा परिवार, शिव साईँ महिला मंडल व जीवदया अभियान सदस्यों व सभी श्रद्धालुओं के साथ तन-मन-धन से सहयोग करने वालें दानदाताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
