Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: खरगोन पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tirupati Pandey , Date: 13/02/2026 04:11:53 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tirupati Pandey ,
  • Date:
  • 13/02/2026 04:11:53 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सनावद पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची शराब सहित एक व्यक्ति को पकड़ा मुखबीर  से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बाईक पर शराब का परिवहन कर रहा है एवं बिक्री हेतु ले जा रहा है  ग्राम जूनापानी में नहर के पास आने जाने

विस्तार

मध्य प्रदेश: सनावद पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची शराब सहित एक व्यक्ति को पकड़ा मुखबीर  से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बाईक पर शराब का परिवहन कर रहा है एवं बिक्री हेतु ले जा रहा है  ग्राम जूनापानी में नहर के पास आने जाने वाहनों पर नजर रखी गई एवं मुखबिर के बताए अनुसार हुलिये के व्यक्ति के आने का इंतजार किया गया । थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को गई मुखबिर के बताए अनुसार मोटर साइकल चालक दोनों तरफ प्लास्टिक की केन बंधा हुआ आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम के द्वारा तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया  व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जितेन्द्र निवासी पिपलिया थाना मांधाता जिला खण्डवा का होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा जितेन्द्र की मोटर साइकल पर बंधी हुई प्लास्टिक की केनो को चेक करने पर उसमे कच्ची शराब होना पाई गई जिसे परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस के बारे में पूछने पर कोई वैध दस्तावेज व लाइसेंस नहीं होना बताया ।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी जितेन्द्र पिता फत्तु मकवाना उम्र 35 वर्ष निवासी पिपलिया थाना मांधाता जिला खण्डवा के कब्जे से कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमत लगभग 6,000/- रुपये एवं अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमती लगभग 60,000/- रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर पर थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 51/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया उक्त कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्र.आर. 326 गंभीर मीणा, प्रआर.533 राजेन्द्र चौहान, आर. 850 राजीव, आर. 103 श्रीकृष्ण, आर. 559 विनोद ,आर. 746 राजेश  जयसवाल, आर. 429 सरदार, 317 अरुण मीणा व थाना सनावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।


नगर के वार्ड क्रमांक -17 के  पार्षद प्रतिनिधि सुनील माली के नेतृत्व में खानकाह क्षेत्र के रहवासियों ने विधायक सचिन बिरला से पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और खानकाह क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए  नवीन पाईपलाईन डालने की मांग की।पार्षद प्रतिधि ने बताया कि  वार्ड कमांक -17 इनपुन भोगांवा रोड, स्थित खानकाह क्षेत्र में 40 परिवार निवासरत हैं। लेकिन पेयजल नहीं मिलने के कारण ये परिवार बड़ी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी को 3 बार आवेदन देने के बावजूद खानकाह क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हेतु नवीन पेयजल लाईन नहीं डाली जा रही है। खानकाह क्षेत्र के  रहवासी पानी की समस्या को लंबे समय से परेशान हैं। उधर पार्षद दुर्गा माली ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी गर्मी के  मौसम में पेयजल संकट और गहरा जाएगा। पार्षद ने विधायक से मांग की है कि नगरपालिका के जल आपूर्ति विभाग के माध्यम से खानकाह क्षेत्र में तत्काल नवीन पाइप लाइन डाली जाए।विधायक ने खानकाह क्षेत्र के रहवासियों की पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान शेख जाहिद,जाबिर अली,शाहिद खान, आदि उपस्थित थे।