-
☰
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, फसल सहित ट्रॉली चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शातिर चोर द्वारा गेहूं की फसल से भरी ट्रॉली चोरी की गई थी। प्रार्थी सौरभ कौरव, निवासी थलवाड़ा द्वारा थाना चीचली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके खेत से गेहूं की फसल से भरी ट्रॉली अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: शातिर चोर द्वारा गेहूं की फसल से भरी ट्रॉली चोरी की गई थी। प्रार्थी सौरभ कौरव, निवासी थलवाड़ा द्वारा थाना चीचली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके खेत से गेहूं की फसल से भरी ट्रॉली अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चीचली पुलिस द्वारा तत्परता से अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई। प्रकरण में जांच के दौरान पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में सघन पतासाजी की गई। इस दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि घटना स्थल के आसपास रंजीत पिता सरमन (उम्र 33 वर्ष), निवासी महंगवाछोटा (कन्हरगांव), थाना गाडरवारा को देखा गया था। प्राप्त सूचना के आधार पर संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी रंजीत द्वारा उक्त चोरी की घटना को स्वीकार किया गया है।
नरसिंहपुर पुलिस की तत्परता से चोरी गया मशरूका लगभग शत-प्रतिशत बरामद आरोपी रंजीत द्वारा चोरी की घटना स्वीकार करने के उपरांत उसके कब्जे से चोरी की गई गेहूं की फसल से भरी ट्रॉली एवं एक ट्रैक्टर जप्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹8 लाख है। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, उनि. अमित गोंटिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद डेहरिया, अमित, आरक्षक नेतराम विश्वकर्मा, राकेश झा, आनंद कोरी, नेतराम, सोनम गुप्ता, सुनील त्यागी,
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति टीम की सफलता, गुमशुदा युवती सकुशल बरामद
उत्तर प्रदेश: गौ रक्षा मामलों को लेकर 2 अप्रैल को डीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश: बिजली की चिंगारी से 100 बीघा फसल जली, किसानों ने मांगा मुआवजा
उत्तर प्रदेश: सोनौली फाटक के पास खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: पोरसा पुलिस की कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब और वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार