Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: थांदला के मेहुल जैन बने गृह मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर, विधायक ने दी बधाई

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/07/2026 01:19:59 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/07/2026 01:19:59 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: थांदला मेघनगर विधानसभा क्षेत्र से युवा प्रतिभा मेहुल योगिता प्रदीप जैन ने केंद्रीय सचिवालय (सीएसएस) दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर बनने का गौरव हासिल किया है। मेहुल की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया

विस्तार

मध्य प्रदेश: थांदला मेघनगर विधानसभा क्षेत्र से युवा प्रतिभा मेहुल योगिता प्रदीप जैन ने केंद्रीय सचिवालय (सीएसएस) दिल्ली में सेक्शन ऑफिसर बनने का गौरव हासिल किया है। मेहुल की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा ग्रामीण अंचल से ऐसी प्रतिभा जब बड़े लक्ष्य को हासिल करती है तो अन्य लोगों में भी शिक्षा की भावना जगती है जो आदिवासी उन्नति के लिए आवश्यक है। भूरिया ने कहा यदि गृहमंत्रालय में जा कर देश की सेवा करना एक सपने जैसा है जिसे मेहुल ने साकार किया है। 

उन्होनें मेहुल को आशीर्वाद देते हुए कहा अपने काम के प्रति सजग व वफादार रहकर पूर्ण ईमानदारी से कार्य करते हुए अपने देश व माता-पिता का नाम रोशन करों। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनूप भंडारी ने भी मेहुल के सेक्शन ऑफिसर बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा अंचल से किसी युवा के दिल्ली में बड़े मंत्रालय में पदस्थ होकर नेतृत्व करना बहुत बड़ी बात है जिसे मेहुल ने कर दिखाया है यह उसकी कड़ी मेहनत का फल है जिससे सभी को प्रेरणा लेना चाहिए व शिक्षा को माध्यम बनाते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। विधायक के साथ जीवदया प्रेमी पवन नाहर, प्रतिनिधि वीरेंद्र बारिया, ब्लॉक अध्यक्ष आंनद चौहान आदि भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मेहुल केंद्रीय सचिवालय द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में 35 लाख परीक्षार्थियों में प्री में चयनित हुए। उसके बाद मेंस में 1 लाख 40 हजार परीक्षार्थियों में 48वीं रेंक हासिल कर टॉप 50 में जगह बनाते हुए गृह मंत्रालय के श्रेष्ठ 2 में यह उपलब्धि हासिल करते हुए सेक्शन ऑफिसर पर नियुक्त हुए है।


Featured News