Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: निजी बस संचालकों की मनमानी, ओवरलोडिंग से यात्रियों की जान जोखिम में

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 18/05/2026 03:36:54 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 18/05/2026 03:36:54 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सिंगोली क्षेत्र में निजी बस संचालकों की मनमानी अब आम जनता की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सिंगोली क्षेत्र में निजी बस संचालकों की मनमानी अब आम जनता की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। बसों में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां भरकर खुलेआम सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। हालत यह है कि यात्रियों को बकरियों और जानवरों की तरह ठूंस-ठूंसकर बैठाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है, जब इस मामले में बस कर्मचारियों और संचालकों से बात की गई तो उन्होंने खुलेआम दबंगई दिखाते हुए कहा —“जहाँ शिकायत करना है कर दो, आरटीओ हो या पुलिस थाना, हमारा पूरा सेटिंग से काम चलता है, कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” इस बयान ने पूरे प्रशासनिक सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किसके संरक्षण में बिना नियमों के ये बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं? बताया जा रहा है कि कई बसों के पास न तो वैध परमिट हैं, न फिटनेस और न ही रोड टैक्स की सही व्यवस्था, फिर भी बेखौफ संचालन जारी है।

हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

क्षेत्रवासियों का कहना है कि किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ओवरलोड बसें तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिनमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की जान जोखिम में डाली जा रही है। बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। कंट्रोल रूम तक शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य मामले की शिकायत कंट्रोल रूम तक भी पहुंचाई गई, लेकिन आरोप है कि वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। जनता का कहना है कि यदि शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो फिर आम आदमी न्याय के लिए आखिर जाए कहाँ?