Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: नाले के गंदे पानी से मिली राहत, पक्की सड़क और नाले के निर्माण की तैयारी शुरू 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 14/07/2026 03:20:18 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 14/07/2026 03:20:18 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास परिसर में कच्चे नाले के कारण गंदा पानी प्रवेश कर रहा था, जिससे छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास परिसर में कच्चे नाले के कारण गंदा पानी प्रवेश कर रहा था, जिससे छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को समाचार पत्र द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने मौके पर पाइप डालकर उसके ऊपर मिट्टी एवं गिट्टी बिछाई, जिससे अस्थायी रास्ता तैयार किया गया और छात्रावास परिसर में गंदे पानी का प्रवेश रोक दिया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि यह केवल अस्थायी व्यवस्था है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका द्वारा पक्की सड़क एवं पक्का नाला निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस त्वरित कार्रवाई पर शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास के अधीक्षक विपिन सिंह तोमर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर एवं नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार के प्रकाशन और प्रशासन की तत्परता से विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान प्रारंभ हो गया है। स्थानीय लोगों ने भी नगर पालिका की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि पक्की सड़क और नाले का निर्माण जल्द पूरा होने से छात्रावास परिसर में जलभराव और गंदे पानी की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।


Featured News