-
☰
मध्य प्रदेश: हनी ट्रैप मामले में सनावद पुलिस को बड़ी सफलता, पांच आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सनावद नगर में हनी ट्रैप का एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें फरियादी को मोबाइल पर संपर्क कर अपना नाम सपना बताते हुए बार-बार फोन लगाकर पद्मावती कॉलोनी सनावद में अपने घर पर बुलाया गया महि
विस्तार
मध्य प्रदेश: सनावद नगर में हनी ट्रैप का एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें फरियादी को मोबाइल पर संपर्क कर अपना नाम सपना बताते हुए बार-बार फोन लगाकर पद्मावती कॉलोनी सनावद में अपने घर पर बुलाया गया महिला द्वारा फरियादी को घर के कमरे में ले जाकर आपसी सहमति से संबंध बनाए जा रहे थे तभी अचानक कमरे में दो पुरुष और एक महिला आए कमरे में आई महिला ने अपना नाम वैजन्ती बताया और कमरे में रखे मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड करने की बात कह कर फरियादी को धमकाया और वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार के झूठे प्रकरण में फंसने की बात कह कर कहते हुए ढाई लाख रुपए की मांग की जिससे डर कर फरियादी द्वारा पद्मावती कॉलोनी सनावद में जाकर गिरोह को ₹10000 भी दिए गए आरोपियों गिरोह द्वारा लगातार धमकियां देने और वीडियो वायरल करने का कहने पर फरियादी मानसिक रूप से परेशान हो गया और सनावद थाने पर उक्त घटना के संबंध में एक आवेदन दिया मामले की गंभीरता को समझते हुए सनावद पुलिस द्वारा धारा 308( 7) 351 (3 )3(5 )भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद किया जाकर विवेचना में लिया अनुविभागीय अधिकारी अर्चना रावत के मार्गदर्शन में सनावद थाना। प्रभारी धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में टीम का गठन कर आरोपियों को फरियादी द्वारा बताए गए घर पर दबीज दी जाकर पुलिस द्वारा वैजन्ति नामक महिला को गिरफ्तार किया गया पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वैजन्ती पति संजय दुबलिया उम्र 40 निवासी बड़गांव हाल मुकाम पंडित कॉलोनी सनावद ने उक्त कृत्य में अपने साथी दो महिलाओं एवं दो पुरुषों समीर पिता लियाकत अली उम्र 22 वर्ष निवासी टेंची ग्राउंड सनावद एवं सावन पिता मोहन मोरे 21 वर्ष टेंची ग्राउंड सनावद के साथ मिलकर उक्त घटना करना स्वीकार किया और बताया कि वह 40 साल की उम्र से बड़े लोगों को एवं व्यापारियों को ही अपना निशाना बनाते थे अभी रक्षा में लिए गए गिरोह द्वारा यह भी स्वीकार किया गया है की 30 से 40 लोगों को और इस प्रकार अपना शिकार बनाया है लेकिन अभी तक कोई फरियादी पुलिस के समक्ष नहीं आया है पुलिस टीम द्वारा गिरोह के पास से फरियादी के ब्लैकमेल कर लिए गए ₹10000 एवं बनाए गए वीडियो विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है उक्त कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी अर्चना रावत थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव उ .नि . चैन सिंह सोलंकी उ. नि. रेणुका राठौर उ. नि. कारण डाबर प्र.आर गंभीर मीणा प्र. आर राजेंद्र चौहान महिला आर अन्नपूर्णा तिवारी महिला आर कामिनी ,राजीव गुर्जर ,श्री कृष्णा बिरला, अरुण मीणा, जितेंद्र जाट ,सुनील कुमार ,राकेश जयसवाल ,सरदार निगम, और आर इंसराम का विशेष योगदान रहा।