-
☰
मध्य प्रदेश: सहारनपुर में रविदास जयंती शोभायात्रा को लेकर तनाव, राहुल नवरंग ने चंद्रशेखर आज़ाद पर साधा निशाना
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सहारनपुर जिले में गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है इस मामले में मिशन महाराजा बलि सेना के संस्थापक और मुखिया राहुल नवरंग ने कड़ा रुख अपनाते हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्र
विस्तार
मध्य प्रदेश: सहारनपुर जिले में गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है इस मामले में मिशन महाराजा बलि सेना के संस्थापक और मुखिया राहुल नवरंग ने कड़ा रुख अपनाते हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद 'रावण' पर तीखा हमला बोला है प्रधान पर मुसलमानों को भड़काने का आरोप सहारनपुर के एक गांव के प्रधान पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उसने शोभायात्रा को रोकने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को भड़काया आरोप है कि प्रधान ने न केवल धार्मिक उत्सव में बाधा डालने की कोशिश की, बल्कि गांव के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम भी किया इस दहशतगर्द व्यवहार से स्थानीय दलित समाज में गहरा रोष है। राहुल नवरंग का चंद्रशेखर आज़ाद पर सीधा वार नवरंग ने कहा कि जब उनके अपने ही इलाके में समाज की शोभायात्रा रोकी जा रही है और जातीय हिंसा भड़काने की साजिश हो रही है, तो चंद्रशेखर ने इसे रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाया उन्होंने इस निष्क्रियता को समाज के साथ अन्याय बताया
सहारनपुर चंद्रशेखर आज़ाद 'रावण' का गृह जनपद और गढ़ माना जाता है इसी को लेकर मिशन महाराजा बलि सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल नवरंग ने आज़ाद की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं।
मिशन महाराजा बलि सेना की चेतावनी संस्थापक राहुल नवरंग ने प्रशासन से मांग की है कि भड़काने वाले प्रधान के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और शोभायात्रा को पूरी सुरक्षा में निकाला जाए नवरंग ने चेतावनी दी है कि यदि समाज के सम्मान और आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ, तो मिशन महाराजा बलि सेना चुप नहीं बैठेगी और इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेगी वर्तमान स्थिति फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है राहुल नवरंग के इस कड़े हस्तक्षेप के बाद सहारनपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।