-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: अस्पताल में प्रसव के दौरान दो नवजात बच्चियों की मौत, लापरवाही के आरोप पर जमकर हंगामा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: आगर मालवा जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जुड़वा नवजात बच्चियों की मौत के बाद हंगामा मच गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: आगर मालवा जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जुड़वा नवजात बच्चियों की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में देरी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने से दोनों बच्चियों की जान चली गई। आगर जिला अस्पताल में मंगलवार को प्रसव के दौरान जुड़वा नवजात बच्चियों की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, आगर शहर की अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप, इलाज में हुई देरी परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के बाद ब्लड टेस्ट और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी की गई। उनका आरोप है कि जब प्रसव की स्थिति बनी, तब भी प्रसूता को समय पर ऑपरेशन थिएटर नहीं ले जाया गया। बाद में डॉक्टरों ने सामान्य डिलीवरी कराई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों नवजात बच्चियों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उनके साथ बजरंग दल और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंचे और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।
उत्तराखंड: कफ़लाडी में बस टैक्सी की टक्कर, 3 लोग घायल सभी यात्री सुरक्षित, जांच में जुटी पुलिस
बिहार: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण व जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
बिहार: अवैध पार्किंग वसूली को लेकर बवाल, ट्रक चालक से मारपीट के बाद लगा घंटों जाम
मध्य प्रदेश: अव्यवस्थाओं के विरोध में पत्रकारों का आंदोलन, 1 मई से अनशन की घोषणा
राजस्थान: “विश्व श्रमिक दिवस” समारोह का पोस्टर विमोचन, 1 मई को श्रमिकों का होगा सम्मान
उत्तर प्रदेश: मकान विवाद में दबंगई के आरोप, महिला ने लगाई सुरक्षा और न्याय की गुहार
