-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पान मसाला-तंबाकू की प्लास्टिक पैकेजिंग पर प्रस्तावित प्रतिबंध लगे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने पान मसाला, गुटखा और तंबाकू उत्पादों की पैकेजिंग को लेकर एक नया मसौदा तैयार किया है और उसे सार्वजनिक कर दिया है, ताकि लोग अपने सुझाव और आपत्तियां दे सकें।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने पान मसाला, गुटखा और तंबाकू उत्पादों की पैकेजिंग को लेकर एक नया मसौदा तैयार किया है और उसे सार्वजनिक कर दिया है, ताकि लोग अपने सुझाव और आपत्तियां दे सकें। नए प्रस्ताव के अनुसार अब इन उत्पादों को प्लास्टिक, पॉलिथीन, PVC या किसी भी सिंथेटिक सामग्री वाले पैकेट में बेचना बंद किया जा सकता है। इसकी जगह कंपनियों को कागज, पेपर बोर्ड या अन्य प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करना होगा। यहां तक कि एल्युमिनियम फॉयल पैकिंग पर भी रोक लगाने पर विचार किया जा रहा है। इसका मकसद प्लास्टिक कचरे को कम करना, पर्यावरण की सुरक्षा करना और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना बताया गया है। साथ ही यह भी प्रस्ताव है कि प्लास्टिक सैशे में इन उत्पादों की बिक्री, भंडारण और पैकेजिंग पूरी तरह बंद कर दी जाए। सरकार ने इस ड्राफ्ट पर 30 दिनों के भीतर आम जनता, विशेषज्ञों और संबंधित कंपनियों से सुझाव मांगे हैं। इसके बाद ही इसे अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा।अगर यह नियम लागू होता है, तो पान मसाला और तंबाकू कंपनियों को अपनी पैकेजिंग और उत्पादन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करना पड़ेगा, जिससे उनकी लागत बढ़ सकती है और इसका असर कीमतों पर भी पड़ सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय में यह कदम पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
उत्तर प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम, बीजीबी ब्रज स्कूल में पूजा और प्रवचन का आयोजन
मध्य प्रदेश: जनगणना का हुआ भव्य शुभारंभ, लेकिन स्कूल के पास कचरे का ढेर बना बड़ी चिंता
ओडिशा: मधुसूदन दास व गजपति देव की पुण्यतिथि पर आयोजन, साहित्यकार को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: RPF की बड़ी कार्रवाई, महिला कोच में सफर कर रहे 18 पुरुष गिरफ्तार
असम: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 100 से अधिक चोरी हुए मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए गए
