Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम, बीजीबी ब्रज स्कूल में पूजा और प्रवचन का आयोजन 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rahul Chaudhary , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/05/2026 01:11:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rahul Chaudhary ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/05/2026 01:11:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रज क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रज क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में बीजीबी ब्रज एजुकेशन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बलदेव रोड, यमुना पार, मथुरा में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित भंते द्वारा बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर आधारित ज्ञान पाठ कराया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।


भंते ने अपने प्रवचन में बताया कि भगवान बुद्ध का संदेश आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर जीवन में शांति और सद्भाव स्थापित करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और सभी ने बुद्ध पूर्णिमा के इस पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया, जिसमें डॉ बीपी सिंह चेयरमैन,मनोज सिंह मैनेजर,हरिशंकर अध्यक्ष,समीर मल्होत्रा प्रिंसिपल।आदि उपस्थित रहे।