Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रयागराज को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा, सोनभद्र से चार राज्यों तक सीधी कनेक्टिविटी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/05/2026 03:26:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/05/2026 03:26:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गंगा एक्सप्रेसवे के बाद प्रयागराज वासियों को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा मिलने जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा और यह गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक होगा। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गंगा एक्सप्रेसवे के बाद प्रयागराज वासियों को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा मिलने जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा और यह गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक होगा। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। इंद्र एक्सप्रेसवे के लिए जींद गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। उनमें सोरांव तहसील का गांव जुड़ापुर दांदू भी शामिल है और इसी गांव में गंगा एक्सप्रेसवे का अंतिम छोर है जिसका उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया। प्रयागराज से सोनभद्र तक करीब 330 किमी लंबा प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश को चार राज्यों की सीमा से जोड़ेगा। सोनभद्र से चार राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा जुड़ी है. ऐसे में दिल्ली और पश्चिम यूपी की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे आने वाले लोगों को सोरांव से जुड़ापुर दांदू में विंध्य एक्सप्रेसवे का लिंक तो मिल जाएगा। इससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी। साथ ही व्यापार व पर्यटन की दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।  यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज में सोरांव, फूलपुर, हंडिया तहसील के रास्ते होते हुए मिर्जापुर और सोनभद्र तक जाएगा। एक्सप्रेसवे के लिए तीन तहसीलों के जिन 84 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। उनमें तहसील सोरांव के 29, फूलपुर के 24 और तहसील हंडिया के 31 गांव हैं। जिला प्रशासन की ओर से इन गांवों की सूची तैयार की जा चुकी है। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।