-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संयुक्त निदेशक राजेश राम का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह, 27 वर्षों की सेवा को किया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिक्षुता) राजेश राम के सम्मान में बुधवार को देवीपाटन मण्डल में एक भव्य सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिक्षुता) राजेश राम के सम्मान में बुधवार को देवीपाटन मण्डल में एक भव्य सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुशासन, उत्साह और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह का सफल संचालन नोडल प्रधानाचार्य राम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। उनके नेतृत्व और सशक्त समन्वय से कार्यक्रम बेहद सुव्यवस्थित रहा। इस मौके पर मनकापुर, तरबगंज, कर्नलगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित मण्डल के सभी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, फोरमैन आशीष भूषण, राम इन्द्रा यादव, हनुमान समेत निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र गोण्डा के हरीश गुप्ता, आरबीटीएम आईटीआई के विनय कुमार त्रिपाठी, मॉडर्न आईटीआई के योगेन्द्र सैनी, लोक सेवा संस्थान के गुलाब सिंह, सविता आईटीआई के अरविंद और दीनदयाल आईटीआई के अजय कुमार सहित तमाम प्रबंधक, एमआईएस प्रबंधक, कार्यदेशक व अनुदेशकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। वक्ताओं ने राजेश राम के 27 वर्षों के समर्पित सेवाकाल की सराहना की। उनके कार्यकाल में आईटीआई संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार, राजकीय-निजी आईटीआई के बीच बेहतर समन्वय और प्रशिक्षण व्यवस्था को नई गति देने के प्रयासों को रेखांकित किया गया। विशेष रूप से उनके कार्यकाल में हुआ TTL और आईटीआई का टाई-अप मण्डल के कौशल विकास के लिए मील का पत्थर बताया गया। इससे प्रशिक्षणार्थियों को नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण मिल सकेगा। कार्यदेशक विजय बरवार ने प्रभावशाली मंच संचालन से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। समापन पर राजेश राम को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और पारंपरिक आतिशबाजी के साथ समारोह का समापन हुआ। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा, सोनभद्र से चार राज्यों तक सीधी कनेक्टिविटी
उत्तर प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम, बीजीबी ब्रज स्कूल में पूजा और प्रवचन का आयोजन
मध्य प्रदेश: जनगणना का हुआ भव्य शुभारंभ, लेकिन स्कूल के पास कचरे का ढेर बना बड़ी चिंता
ओडिशा: मधुसूदन दास व गजपति देव की पुण्यतिथि पर आयोजन, साहित्यकार को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: RPF की बड़ी कार्रवाई, महिला कोच में सफर कर रहे 18 पुरुष गिरफ्तार
