-
☰
No image found.
उतर प्रदेश: भीषण आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा का उड़ा टीनशेड
- Photo by : social media
संक्षेप
उतर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में बुधवार/गुरुवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया।
विस्तार
उतर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में बुधवार/गुरुवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और बारिश के कारण जहां एक ओर आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं कई स्थानों पर भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। इसी क्रम में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा का टीनशेड तेज आंधी के चलते उड़ गया, जिससे टोल परिसर को काफी क्षति पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही क्षणों में टीनशेड उखड़कर दूर जा गिरा। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा, सोनभद्र से चार राज्यों तक सीधी कनेक्टिविटी
उत्तर प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम, बीजीबी ब्रज स्कूल में पूजा और प्रवचन का आयोजन
मध्य प्रदेश: जनगणना का हुआ भव्य शुभारंभ, लेकिन स्कूल के पास कचरे का ढेर बना बड़ी चिंता
ओडिशा: मधुसूदन दास व गजपति देव की पुण्यतिथि पर आयोजन, साहित्यकार को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: RPF की बड़ी कार्रवाई, महिला कोच में सफर कर रहे 18 पुरुष गिरफ्तार
