-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: बेकरी पर फफूंद लगी ब्रेड बेचने का आरोप, उपभोक्ता ने की कार्रवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शुजालपुर जिले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: शुजालपुर जिले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शुजालपुर मंडी क्षेत्र स्थित एनिटाइम बेकरी पर फफूंद लगी ब्रेड बेचने तथा शिकायत के बावजूद उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं करने का गंभीर आरोप सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम मंडी सिटी रोड स्थित गांधी पार्क के समीप एनिटाइम बेकरी से रेड रोज स्कूल के शिक्षक अभिजीत कुमार ने ब्रेड खरीदी। घर पहुंचकर जब उन्होंने ब्रेड का पैकेट खोला तो उसमें फफूंद लगी हुई पाई गई। इस संबंध में अभिजीत कुमार ने तत्काल बेकरी संचालक से फोन पर संपर्क किया तथा फफूंद लगी ब्रेड के फोटो भी मोबाइल के माध्यम से भेजे। आरोप है कि बेकरी की ओर से शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय यह कह दिया गया कि ब्रेड “ऐसी ही निकलती है।” इसके बाद अभिजीत कुमार स्वयं एनिटाइम बेकरी पहुंचे और ब्रेड बदलने का आग्रह किया, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी ने ब्रेड बदलने से इनकार कर दिया। साथ ही कथित रूप से यह भी कहा गया कि “ब्रेड ऐसी ही होती है, इसे खाने से कुछ नहीं होगा।” उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी एनिटाइम बेकरी के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बावजूद यदि इस प्रकार की लापरवाही सामने आ रही है तो यह चिंताजनक है। अभिजीत ने खाद्य विभाग से मामले की गंभीर जांच कर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके।
उत्तर प्रदेश: RPF-जीआरपी ने 24 घंटे में 5 लाख का बैग बरामद कर यात्री को लौटाया गया
उत्तर प्रदेश: तारादेवी इंटर कॉलेज के मैनेजर का हुआ निधन, स्कूल में शोक का माहौल
उत्तर प्रदेश: दिनदहाड़े बाइक हुई चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: 3 साल के बच्चे ने डीएम से लगाई बिजली संकट खत्म करने की अपील, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: निजी स्कूलों के राष्ट्रीयकरण और मुफ्त शिक्षा को लेकर सरकार को सौंपा गया ज्ञापन
