Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: श्याम महोत्सव की तैयारियां हुई तेज, 6 जून को होगा भव्य श्याम जागरण

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Hemshankar Somvanshi , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 29/04/2026 12:04:55 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Hemshankar Somvanshi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 29/04/2026 12:04:55 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: श्री श्याम बाल अरदास मंडल आगर के तत्वाधान में आगर में आयोजित होने वाले  श्याम महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह है, श्याम जागरण की तैयारियों को लेकर श्याम भक्तों ने बुधवार को गणेशजी को न्योता दिया।

विस्तार

राजस्थान: श्री श्याम बाल अरदास मंडल आगर के तत्वाधान में आगर में आयोजित होने वाले  श्याम महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह है, श्याम जागरण की तैयारियों को लेकर श्याम भक्तों ने बुधवार को गणेशजी को न्योता दिया। श्री श्याम बाल अरदास मंडल आगर से सौरव, सुरेंद्र,उपेंद्रसिंह, ने बताया कि समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से श्याम बाबा के पंचम श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन शनिवार 6 जून को होगा। कीर्तन में सुप्रसिद्ध भजन  गायिका नीलम जायसवाल देवास (म. प्र.), विकास झा ( कोलकाता ), अजय शर्मा ( दौसा ), हरिकिशन शर्मा ( कोटपूतली), हर्ष खंडेलवाल ( जयपुर ) दिनेश सतवीर बाँदीकुई श्याम प्रभु का गुणगान करेंगे। 


श्री श्याम बाल प्रचार मंडल अलवर द्वारा श्याम बाबा का मनमोहक श्रृंगार कर अखंड ज्योति जलाई जायेगी एंव महिलाओ द्वारा सुबह गणेश मंदिर से  कलश यात्रा निकाली जाएगी। जागरण को लेकर श्याम प्रेमियों ने बुधवार को गणेश धाम आगर पहुंचकर भारतीय परम्परानुसार विधि - विधान से पूजा अर्चना करवाई एंव ग़णेशजी को न्योता दिया। इस मौके पर  राहुलसिंह राजावत, महेश प्रजापत, गिर्राज सैनी,  योगेश यादव,जगदीश टेलर,राधाकिशन जांगिड़, दिलखुश सोमवंशी,अखिलेश प्रजापत, विश्राम प्रजापत, मुरारी प्रजापत, विशाल ज्योतिषी, विनोदसिंह, सतीश चौधरी, गौरव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे। 

 

कोलकाता के फूलों से सजेंगे बाबा श्याम। श्री श्याम बाल अरदास मंडल आगर की ओर से 6 जून को होने वाले श्याम महोत्सव मे श्री श्याम बाल प्रचार मंडल अलवर द्वारा बाबा श्याम की पावन ज्योति जलाई जाएगी। कोलकाता के विशेष फूलों से लखदातारी श्याम प्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम में टीशा आर्ट ग्रुप जयपुर द्वारा मनमोहक झाकियाँ प्रस्तुत की जाएंगी। आगर में आयोजित होने वाले श्याम महोत्सव को लेकर आगर सहित आस - पास के गाँवों में उत्साह का माहौल है।