-
☰
No image found.
राजस्थान: नगर परिषद पार्क में निःशुल्क मोक्ष वाहिनी का उद्घाटन व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: मानव कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में नगर परिषद पार्क में प्रातः 12 बजे निःशुल्क मोक्ष वाहिनी का उद्घाटन एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।
विस्तार
राजस्थान: मानव कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में नगर परिषद पार्क में प्रातः 12 बजे निःशुल्क मोक्ष वाहिनी का उद्घाटन एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा शुरू की जा रही निःशुल्क मोक्ष वाहिनी का उद्घाटन सत्ताईसा मण्डल अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री मानदास जी महाराज व विधायक हंसराज पटेल द्वारा किया जायेगा। साथ ही इस अवसर पर भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन भी होगा। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, एडीएम ओमप्रकाश सहारण, एएसपी नाजिम अली खान, नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा, सचिव अभिषेक सैनी समेत अन्य मौजूद रहेगें। कार्यक्रम में गायक कलाकार गिरिराज लालवाड़ी एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी।
उत्तर प्रदेश: RPF-जीआरपी ने 24 घंटे में 5 लाख का बैग बरामद कर यात्री को लौटाया गया
मध्य प्रदेश: बेकरी पर फफूंद लगी ब्रेड बेचने का आरोप, उपभोक्ता ने की कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: तारादेवी इंटर कॉलेज के मैनेजर का हुआ निधन, स्कूल में शोक का माहौल
उत्तर प्रदेश: दिनदहाड़े बाइक हुई चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: 3 साल के बच्चे ने डीएम से लगाई बिजली संकट खत्म करने की अपील, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: निजी स्कूलों के राष्ट्रीयकरण और मुफ्त शिक्षा को लेकर सरकार को सौंपा गया ज्ञापन
