-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बिसरख डूब क्षेत्र से 25 हजार वर्ग मीटर जमीन अवैध कब्जे से हुई मुक्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सोमवार को बिसरख क्षेत्र के डूब इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सोमवार को बिसरख क्षेत्र के डूब इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कालोनाइजरों द्वारा डूब क्षेत्र में बाउंड्री बनाकर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया और लगभग 25 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। प्राधिकरण के अनुसार, यह कार्रवाई खसरा संख्या 333 और 334 पर की गई, जहां अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण ढहा दिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि वे अवैध कॉलोनियों में निवेश से बच सकें। सीईओ एनजी रवि कुमार ने भी निर्देश दिए हैं कि अधिसूचित क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण की टीमें अवैध कब्जों पर निगरानी रखते हुए नियमित रूप से ध्वस्तीकरण अभियान चला रही हैं। इससे पहले भी वर्क सर्किल-3 द्वारा तिलपता, रोजा याकूबपुर, खेड़ा चौगानपुर और चिपियाना बुजुर्ग क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।प्राधिकरण ने दोबारा अवैध निर्माण करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: RPF-जीआरपी ने 24 घंटे में 5 लाख का बैग बरामद कर यात्री को लौटाया गया
मध्य प्रदेश: बेकरी पर फफूंद लगी ब्रेड बेचने का आरोप, उपभोक्ता ने की कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: तारादेवी इंटर कॉलेज के मैनेजर का हुआ निधन, स्कूल में शोक का माहौल
उत्तर प्रदेश: दिनदहाड़े बाइक हुई चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: 3 साल के बच्चे ने डीएम से लगाई बिजली संकट खत्म करने की अपील, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: निजी स्कूलों के राष्ट्रीयकरण और मुफ्त शिक्षा को लेकर सरकार को सौंपा गया ज्ञापन
