-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विश्वविद्यालय में रिश्वत लेते स्टेनो गिरफ्तार, विजिलेंस ने ₹50 हजार के साथ रंगे हाथ पकड़ा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर रजिस्ट्रार के स्टेनो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने रजिस्ट्रार डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा के स्टेनो संजय यादव को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद जब टीम ने आरोपी के कार्यालय की तलाशी ली, तो अलमारी से ₹1,80,000 नकद भी बरामद हुए, जिससे पूरे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया। शिकायतकर्ता सुजीत सिंह, जो रामबचन महिला विद्यालय के प्रबंधक हैं, ने आरोप लगाया कि डिग्री कॉलेज की मान्यता दिलाने के नाम पर उनसे ₹3 लाख की मांग की गई थी। बताया जा रहा है कि आज पहली किस्त के रूप में ₹50,000 दिए जाने थे, जबकि बाकी ₹2.5 लाख बाद में लेने की बात तय हुई थी, जैसे ही सुजीत सिंह ने तय योजना के तहत पैसे सौंपे, पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पीड़ित का कहना है कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस तरह खुलेआम रिश्वत की मांग होना बेहद चिंताजनक है। अगर समय रहते शिकायत न की जाती, तो यह भ्रष्टाचार का खेल यूं ही चलता रहता। विजिलेंस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर गोरखपुर रवाना हो गई है। मामले में आगे की जांच जारी है, और बड़े अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
रिश्वतखोरी पर बड़ा सवाल
उत्तर प्रदेश: RPF-जीआरपी ने 24 घंटे में 5 लाख का बैग बरामद कर यात्री को लौटाया गया
मध्य प्रदेश: बेकरी पर फफूंद लगी ब्रेड बेचने का आरोप, उपभोक्ता ने की कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: तारादेवी इंटर कॉलेज के मैनेजर का हुआ निधन, स्कूल में शोक का माहौल
उत्तर प्रदेश: दिनदहाड़े बाइक हुई चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: 3 साल के बच्चे ने डीएम से लगाई बिजली संकट खत्म करने की अपील, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: निजी स्कूलों के राष्ट्रीयकरण और मुफ्त शिक्षा को लेकर सरकार को सौंपा गया ज्ञापन
