Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पचपेड़ा–धर्मगढ़ मार्ग की बदहाल हालत बनी मुसीबत, दो-दो फुट गहरे गड्ढों से हादसों का खतरा

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश   Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश   Edited By: Kunal, Date: 06/07/2026 05:07:24 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/07/2026 05:07:24 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पचपेड़ा से धर्मगढ़ जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली के कारण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर पंचपेडा के पास जगह-जगह दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं

विस्तार

मध्य प्रदेश: पचपेड़ा से धर्मगढ़ जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली के कारण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर पंचपेडा के पास जगह-जगह दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गड्ढों में फंसकर खराब हो जाते हैं, वहीं दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती है। इस मार्ग से धर्मगढ़ सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। छात्रों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए यह सड़क प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के बारे में कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने शासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पचपेड़ा–धर्मगढ़ मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: 7 साल पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में हुआ निस्तारण

मध्य प्रदेश: पोरसा में भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक, अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव'

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के संभावित मिर्जापुर दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने विंध्याचल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिहार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर

उत्तर प्रदेश: गलत UPI ट्रांजैक्शन से भेजे गए ₹15 हजार साइबर सेल ने लौटाए, पीड़ित ने जताया आभार


Featured News