Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के संभावित मिर्जापुर दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने विंध्याचल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/07/2026 05:48:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/07/2026 05:48:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: निरीक्षण की शुरुआत विंध्याचल स्थित हेलीपैड से हुई, जहां जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन एवं एंबुलेंस की उपलब्धता का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को हेलीपैड

विस्तार

उत्तर प्रदेश: निरीक्षण की शुरुआत विंध्याचल स्थित हेलीपैड से हुई, जहां जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन एवं एंबुलेंस की उपलब्धता का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को हेलीपैड से मां विंध्यवासिनी मंदिर तक जाने वाले मार्ग को गड्ढामुक्त कराने तथा दोनों ओर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका के अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर युद्धस्तर पर साफ-सफाई कराने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भगृह, दर्शन मार्ग, प्रसाद काउंटर, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए निर्देश दिया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके लिए अलग रूट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


जिलाधिकारी ने नगर पालिका को मंदिर परिसर एवं मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, एसएलओ गुलाब चंद, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बी.के. पांडेय, अधिशासी अभियंता राजकीय निर्माण निगम, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।