-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना जमालपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना जमालपुर में 1 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग साली के लापता होने की लिखित तहरीर दी थी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना जमालपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना जमालपुर में 1 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग साली के लापता होने की लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर में मु0अ0सं0-98/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अपहृता की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त राम लखन बिन्द उर्फ घासी, पुत्र महेन्द्र प्रसाद, निवासी मनोहरपुर, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली को 3 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह एवं पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(1) के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
