Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सावन के प्रथम सोमवार पर मां शीतला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/07/2026 03:53:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/07/2026 03:53:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  आषाढ़–सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जनपद मिर्जापुर के विजयपुर स्थित मां शीतला धाम, डेरवा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  आषाढ़–सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जनपद मिर्जापुर के विजयपुर स्थित मां शीतला धाम, डेरवा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। रिमझिम बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ और पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन "जय मां शीतला" के जयघोष से गूंजता रहा। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।


श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष विंध्याचल स्वयं विजयपुर मेले में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन, दर्शन व्यवस्था एवं यातायात संचालन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

Related News

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: 7 साल पुराने मारपीट के मुकदमे का विशेष लोक अदालत में हुआ निस्तारण

मध्य प्रदेश: पोरसा में भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक, अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना के साथ गूंजे 'हर-हर महादेव'

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के संभावित मिर्जापुर दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने विंध्याचल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बिहार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर

उत्तर प्रदेश: गलत UPI ट्रांजैक्शन से भेजे गए ₹15 हजार साइबर सेल ने लौटाए, पीड़ित ने जताया आभार


Featured News