-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पचपेड़ा–धर्मगढ़ मार्ग की बदहाल हालत बनी मुसीबत, दो-दो फुट गहरे गड्ढों से हादसों का खतरा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पचपेड़ा से धर्मगढ़ जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली के कारण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर पंचपेडा के पास जगह-जगह दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं
विस्तार
मध्य प्रदेश: पचपेड़ा से धर्मगढ़ जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली के कारण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर पंचपेडा के पास जगह-जगह दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गड्ढों में फंसकर खराब हो जाते हैं, वहीं दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती है। इस मार्ग से धर्मगढ़ सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। छात्रों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए यह सड़क प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के बारे में कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने शासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पचपेड़ा–धर्मगढ़ मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।
