-
☰
No image found.
Murder and Suicide Case: शराब के नशे में करी पत्नी की हत्या, फिर फंदे से लटकर दी खुद की जान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं। जहाँ घरेलु विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और विवाद के चलते एक मासूम की ज़िन्दगी बर्बाद हो गई। जानिए आखिर पूरा मामला हैं क्या।
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं। जहाँ घरेलु विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और विवाद के चलते एक मासूम की ज़िन्दगी बर्बाद हो गई। जानिए आखिर पूरा मामला हैं क्या। दरअसल ये हैरान कर दने वाली घटना गुरुग्राम के अंबेडकर कॉलोनी की, जहाँ घरेलु विवाद के चलते पूरा परिवार तबाह हो गया। अलवर के 30 वर्षीय दीपक कुमार ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी सोनम बाई की गाला घोटकर हत्या कर दी और खुद ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उनका छह साल का बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। अपने माता-पिता का शव देख बच्चे की चीखे निकल गई। बच्चे की चीखे सुनकर आसपास में रहने वाले लोग घटनास्थल पर पहुंचे। अलवर में हुआ था प्रेम विवाह दोनों दंपत्ति दीपक और सोनम का तक़रीबन 8 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था और गुरुग्राम के किराए के मकान में रह रहे थे। दीपक एक टैक्सी ड्राइवर था, जबकि सोनम किसी कंपनी में काम करती थी। पुलिस की पूछताछ के मुताबिक दीपक अक्सर शराब पिता और झगडे के दौरान मारपीट पर उतर आता था। एक महीने पहले हुए झगड़े के बाद वह घर छोड़कर चला गया था, लेकिन परिवार की सलाह पर दोनों फिर से साथ रहने लगे थे। हत्याकांड का खुलासा बताया जा रहा हैं की घटना की रात को भी दीपक ने शराब पी रखी थी और घरलू विवाद के चलते उसने शराब के नशे में अपनी और अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया की इस मामले की सुचना शाम के करीब 6:30 बजे अंबेडकर कॉलोनी स्थित एक मकान से मिली। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और शुरुआती जांच में सामने आया की गला घोटकर मौत हुई हैं। पड़ोसियों ने बताया कि घर से लगातार तेज आवाजें आ रही थीं,लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में बच्चा खेलते-खेलते जब बाहर आया तो उसने अपनी मां को रसोई में गिरा हुआ और पिता को फंदे पर लटका हुआ पाया। डर से कापता हुआ वह पड़ोस में भागा और लोगों की मदद ली। हिंसा की वजह मृतक सोनम की बहन के दिए गए बयान के अनुसार दोनों का विवाह लगभग 8 साल पहले हुआ था और दोनों 7 साल से गुरुग्राम के आंबेडकर नगर में रह रहे थे। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। सोनम के पिता रामप्रसाद ने बताया कि एक महीने पहले जब दीपक अलवर आया था, तब भी रसोई में खाना बनाते समय उसने सोनम का गला दबाकर उसे मरने की कोशिश की थी। दीपक के परिजनों का कहना है कि उसके पिता की फरवरी में ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुर कर दी हैं। पुलिस का कहना की घरलू विवाद के चलते ये घटना घाटी हैं, हालाँकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
Suicide Case: शादी के दबाव के चलते प्रेमिका ने की आत्महत्या, प्रेमी के घर से मिला शव
Woman Dead Body Found: कपड़े खरीदने निकली महिला की बेरहमी से हुई हत्या, सुनसान इलाके से मिला शव
Delhi Crime News: नजर बनी मौत की वजह, शास्त्री पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या
Murder Crime News : घर में घुसकर हमलावरों ने की महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल
