-
☰
No image found.
Murdered His Own Mother: पारिवारिक विवाद बना खून का कारण, कलयुगी बेटे ने की अपनी ही माँ की बेहरहमी से हत्या
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार से दिल दहला देने वाली एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ कलयुगी बेटे ने अपनी ही 65 साल की मां को मौत के घाट उतार दिया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार से दिल दहला देने वाली एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ कलयुगी बेटे ने अपनी ही 65 साल की मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जानिए पूरा मामला। दरअसल छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाठापारा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं, जहाँ कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। जिस बेटे को मां ने अपने बुढ़ापे का सहारा माना वही उसकी मौत का कारण बना। इस घटना के चलते घर का माहौल मातम में बदल गया हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पसड़ गया। जानकारी के मुताबिक हत्या की वजह पारिवारिक विवाद मानी जा रही हैं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाय गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। शव का खुलासा पुलिस की जांच के मुताबिक घर के भीतर महिला का शव गंभीर रूप से घायल हालत में मिला, जिसके सिर पर गहरी चोटों के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या को बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दिया गे था। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लकड़ी से जानलेवा हमला मृतका महिला की पहचान बेबी बाई वर्मा के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी युवक का नाम धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42) बताया जा रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया हैं कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी बेटे ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां पर बुरी तरह हमला कर दिया, जिस की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और वहां खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था, इस बारे में भी जानकारी पता की जा रही है।
आरोपी ने किया सरेंडर
Exposure of Illegal Mining: सड़क हादसे के चलते हुई बाइक सवार की दर्दनाक मौत, अवैध खनन का हुआ खुलासा
Land Dealer Murder: ज़मीन के कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, 1 आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
Chhattisgarh Illegal Liquor Seizure: अवैध शराब पर बड़ाई गई सख्ती, कुल 3333 केस हुए दर्ज
Cyber Crime: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, 300 खातों के जरिए होती थी करोड़ो की ठगी
Suicide Case: शादी के दबाव के चलते प्रेमिका ने की आत्महत्या, प्रेमी के घर से मिला शव
