Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: आईएएस अपर्णा गुप्ता का कोटपूतली में अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 06/04/2026 05:57:51 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 06/04/2026 05:57:51 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता का अग्रवाल समाज समिति ने किया भव्य स्वागत कोटपूतली। अग्रवाल समाज  कोटपूतली के प्रतिनिधिमंडल ने आईएएस

विस्तार

राजस्थान: जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता का अग्रवाल समाज समिति ने किया भव्य स्वागत कोटपूतली। अग्रवाल समाज  कोटपूतली के प्रतिनिधिमंडल ने आईएएस अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता के पदभार ग्रहण करने पर उनका प्रतीक चिन्ह एवं बुके भेंट किया तथा दुपट्टा ओढ़ाकर भव्य स्वागत-सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल में समाज के अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल, उपाध्यक्ष कुलदीप बंसल, महामंत्री नितेश बंसल, मीडिया प्रभारी हेमन्त मोरीजावाला, अमरनाथ बंसल, अशोक बंसल, नरेश अग्रवाल, दिनेश सिंघल, मनोज अग्रवाल, पत्रकार अनिल शरण बंसल, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीण बंसल, सीताराम अग्रवाल एवं रजत जिंदल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से समाज एवं क्षेत्र के विभिन्न जनहित विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। जिला कलेक्टर ने समाज की रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।