Contact for Advertisement 9650503773


Rajasthan Crime News: 16 साल से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी शैलेन्द्र चौधरी गिरफ्तार, लूट के वांछित सतीश प्रजापत भी दबोचा

- Photo by : social media

राजस्थान, शिखा पांडेय  Published by: , Date: 06/04/2026 06:21:37 pm Share:
  • राजस्थान, शिखा पांडेय
  • Published by: ,
  • Date:
  • 06/04/2026 06:21:37 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान:अजमेर जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मदनगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। 

विस्तार

राजस्थान:अजमेर जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मदनगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। हत्या के प्रयास के मामले में 16 साल से फरार चल रहे और 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी शैलेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, लूट के प्रकरण में वांछित 7,500 रुपए के इनामी आरोपी सतीश प्रजापत को भी पकड़ा गया।राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर रेंज में वांछित अपराधियों की तलाश जारी थी। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीपक कुमार और किशनगढ़ सिटी वृताधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में मदनगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।शैलेन्द्र चौधरी पर वर्ष 2010 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

25 अप्रैल 2010 को बजरंग कॉलोनी, रामनेर रोड की एक महिला ने रिपोर्ट दी थी कि किराया लेने आए तीन बदमाशों ने उसे पानी मांगने के बहाने गोली मार दी थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने आगरा, भरतपुर, जयपुर और दौसा में उसके संभावित ठिकानों की तलाश की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन दौसा जिले के तितरवाड़ा माइनिंग क्षेत्र में पाई गई। सघन पहाड़ियों में दबिश देकर पुलिस ने शैलेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार किया।दूसरी कार्रवाई में, मदनगंज थाना पुलिस ने धारा 452, 323 और 392 के तहत वांछित और 7,500 रुपए के इनामी आरोपी सतीश प्रजापत को भी पकड़ा। वह लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ किशनगढ़ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। सतीश प्रजापत के खिलाफ जयपुर के श्यामनगर थाने में भी मामला दर्ज है और इसकी जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।पुलिस टीम ने शैलेन्द्र चौधरी (57, निवासी गोविंद नगर, आगरा रोड, जयपुर) और सतीश प्रजापत (30, निवासी सुरसुरा, थाना रूपनगढ़, जिला अजमेर) को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।