-
☰
राजस्थान: आईएएस अपर्णा गुप्ता का कोटपूतली में अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता का अग्रवाल समाज समिति ने किया भव्य स्वागत कोटपूतली। अग्रवाल समाज कोटपूतली के प्रतिनिधिमंडल ने आईएएस
विस्तार
राजस्थान: जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता का अग्रवाल समाज समिति ने किया भव्य स्वागत कोटपूतली। अग्रवाल समाज कोटपूतली के प्रतिनिधिमंडल ने आईएएस अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता के पदभार ग्रहण करने पर उनका प्रतीक चिन्ह एवं बुके भेंट किया तथा दुपट्टा ओढ़ाकर भव्य स्वागत-सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल में समाज के अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल, उपाध्यक्ष कुलदीप बंसल, महामंत्री नितेश बंसल, मीडिया प्रभारी हेमन्त मोरीजावाला, अमरनाथ बंसल, अशोक बंसल, नरेश अग्रवाल, दिनेश सिंघल, मनोज अग्रवाल, पत्रकार अनिल शरण बंसल, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीण बंसल, सीताराम अग्रवाल एवं रजत जिंदल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से समाज एवं क्षेत्र के विभिन्न जनहित विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। जिला कलेक्टर ने समाज की रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश: एसपी मृगांक शेखर पाठक ने आधी रात को किया कोतवाली का औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता दी गई
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की फसलें बर्बाद
उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन जयंती समिति ने सांसद रमेश अवस्थी से भेंट कर किया सम्मान