Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर बेलवा लगुनही में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त, नालियां जाम और कचरे से ग्रामीण परेशान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 06/04/2026 03:34:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 06/04/2026 03:34:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खेसरहा बांसी सिद्धार्थनगर- जनपद के खेसरहा विकास खंड के ग्राम पंचायत बेलवा लगुनही में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। गांव की नालियां महीनों से जाम पड़ी हैं और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खेसरहा बांसी सिद्धार्थनगर- जनपद के खेसरहा विकास खंड के ग्राम पंचायत बेलवा लगुनही में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। गांव की नालियां महीनों से जाम पड़ी हैं और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि पूरे गांव में दुर्गंध फैली हुई है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और अधिकारी मानो आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में करीब एक साल से कोई सफाईकर्मी तैनात नहीं है, जिसके कारण गांव की हालत बद से बदतर होती जा रही है। गंदगी और जाम नालियों के कारण कई जगह सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान तुफैल अहमद ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इतना ही नहीं, करीब दो महीने पहले जिलाधिकारी को भी मामले की जानकारी दी गई थी, जिस पर उन्होंने जल्द