-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता दी गई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत समस्त थानों पर नियुक्त महिला शक्ति केन्द्र टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को यातायात
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत समस्त थानों पर नियुक्त महिला शक्ति केन्द्र टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया। महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-102/108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड लाइन-1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 प्रमुख हैं। पुलिस टीम द्वारा सभी को जागरूक करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
राजस्थान: आईएएस अपर्णा गुप्ता का कोटपूतली में अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: एसपी मृगांक शेखर पाठक ने आधी रात को किया कोतवाली का औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों की फसलें बर्बाद
उत्तर प्रदेश: महाराजा अग्रसेन जयंती समिति ने सांसद रमेश अवस्थी से भेंट कर किया सम्मान