Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: सड़क के बीच खड़े बिजली पोल से टकराई कार, घटना में बड़ा हादसा टला

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 20/05/2026 01:52:10 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pramod Kumar Bansal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/05/2026 01:52:10 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली के नवगठित जिले को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर शुरू किया गया। कोटपूतली के चिमनपुरा मार्ग फोन लेन सड़क विस्तारीकरण का निर्माण कार्य अब सुविधा के स्थान पर ग्रामीणों के लिये नासूर बनता जा रहा हैं।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली के नवगठित जिले को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर शुरू किया गया। कोटपूतली के चिमनपुरा मार्ग फोन लेन सड़क विस्तारीकरण का निर्माण कार्य अब सुविधा के स्थान पर ग्रामीणों के लिये नासूर बनता जा रहा हैं। लगभग 10 किमी लम्बे उक्त मार्ग का निर्माण कार्य करीब दो वर्षो से रूका हुआ हैं। उल्लेखनीय है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में स्वीकृत उक्त फोर लेन सड़क का विस्तारीकरण का कार्य शुरू किया गया था। जो कि कोटपूतली से शुरू होकर खेड़की वीरभान, खरकड़ी, गोपालपुरा, हाउसिंग बोर्ड, अजीतपुरा, जयसिंहपुरा, करवास, चिमनपुरा तक जोड़ता हैं, आगे चलकर यही रास्ता बनेठी से लेकर हरियाणा सीमा तक भी जाता हैं।

उक्त मार्ग पर कहीं कहीं सड़क निर्माण कर ज्यादातर स्थानों पर निर्माण कार्य रोड़े व पत्थर डालकर अधुरा छोड़ दिया गया है। यही नहीं सड़क के बीचों बीच खड़े विधुत पोलों तक को शिफ्ट नहीं किया गया है। जिससे सड़क के दो किनारे रहने वाले ग्रामीणों एवं उक्त मार्ग से निकलने वाले राहगीरों का जीना दुश्वार हो गया है। साथ ही सड़क पर उड़ने वाले धूल व विधुत पोलों के कारण आये दिन सड़क हादसे भी होते रहते हैं। ऐसी ही एक घटना सोमवार शाम उक्त मार्ग पर घटित हुई। जब एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पानेड़ा निवासी उदयसिंह (21) पुत्र सुभाष सिंह राजपूत अपनी टैक्सी नं. आर जे 32 टी ए 2198 द्वारा सोमवार शाम करीब 06.30 बजे ग्राम पानेड़ा से कोटपूतली आ रहे थे, तभी उक्त मार्ग पर ग्राम चिमनपुरा से आगे सामने से तेज गति में धूल उड़ाती हुई एक पिकअप आ रही थी। 

जिसके कारण टैक्सी चालक को सड़क पर खड़ा बिजली का पोल दिखाई नहीं दिया। इतनी ही देर में गाड़ी से खम्भे में एक्सीडेंट हो गया। जिससे खम्भा गाड़ी पर ही गिर गया। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन गाड़ी में करीब एक लाख रूपये का नुकसान हो गया एवं चालक की जान बाल- बाल बची। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधुत विभाग को दी। जिससे बिजली को तत्काल बंद कर दिया। विभाग के कार्मिकों ने पोल को पुनः खड़ा कर बिजली सप्लाई को सुचारू किया। युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया कि करीब दो वर्षो से कोटपूतली- चिमनपुरा रोड़ का निर्माण कार्य रूका हुआ है। 

उक्त मार्ग पर रोडे़ व पत्थर डले हुये हैं, दिन भर रास्ते पर धूल उड़ती रहती है, जो कि इस हादसे का भी कारण बनी है। लापरवाही इस कदर हैं कि उक्त मार्ग पर विधुत विभाग द्वारा बिजली के पोलों को भी शिफ्ट नहीं किया गया है। रावत ने बताया कि इस बाबत कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग को सूचित किया जा चुका है, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य रूका हुआ हैं। हालात इतने विकट है कि सड़क पर दिन भर उड़ने वाली धूल के कारण लोग श्वांस की बीमारियों के भी शिकार हो चुके हैं। यही नहीं आये दिन बाईक फिसलने से भी लोग घायल होते रहते हैं। अब देखना यह है कि विभाग इस पर होने वाले हादसों से सबक लेकर सड़क निर्माण जल्द ही शुरू करता है या स्थिति जस की तस बनी रहती है।