-
☰
No image found.
राजस्थान: सीएमएचओ का हुआ निरीक्षण, हीट वेव प्रबंधन और एचपीवी टीकाकरण पर दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने शुक्रवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पादूकलां का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
विस्तार
राजस्थान: नागौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने शुक्रवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पादूकलां का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. सैनी ने चिकित्सा संस्थान में कार्यरत मेडिकल स्टाफ एवं आशा सहयोगिनियों की बैठक भी आयोजित की। बैठक में उन्होंने वर्तमान मौसम को देखते हुए हीट वेव प्रबंधन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को लू एवं गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इसके लिए चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में डॉ. सैनी ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों एवं आशा सहयोगिनियों से अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने तथा अधिक से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाना स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
बिहार: नवादा सिविल कोर्ट में जदयू का सदस्यता अभियान, सैकड़ों अधिवक्ता जुड़े
मध्य प्रदेश: बुद्ध पूर्णिमा पर शांति, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश
उत्तराखंड: श्रमिक दिवस पर श्रद्धांजलि व गोष्ठी, मजदूर एकता और अधिकारों पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: पत्रकार सुरक्षा कानून पर सरकार का भरोसा, मांगों पर जल्द कार्रवाई के संकेत
उत्तर प्रदेश: इलाज के बहाने युवती से की छेड़छाड़, झोलाछाप डॉक्टर लिया गया हिरासत में
उत्तर प्रदेश: अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ NCBT की नई पहल, जागरूकता और सुरक्षा पर दिया जोर
