Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जयपुर में “नेशनल वूमेन डांस लीग 2026” के पोस्टर का भव्य विमोचन, महिला प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Yogita Meerwal , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 20/05/2026 12:43:08 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Yogita Meerwal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/05/2026 12:43:08 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " द्वारा आयोजित “ नेशनल वूमेन डांस लीग सीज़न चतुर्थ 2026 ” के पोस्टर का भव्य विमोचन " श्री मति मंजू शर्मा जी, संसद सदस्य, जयपुर लोकसभा ( राज.) " "

विस्तार

राजस्थान: महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " द्वारा आयोजित “ नेशनल वूमेन डांस लीग सीज़न चतुर्थ 2026 ” के पोस्टर का भव्य विमोचन " श्री मति मंजू शर्मा जी, संसद सदस्य, जयपुर लोकसभा ( राज.) " " के करकमलों द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया  संस्था की संस्थापक " अध्यक्ष राज कन्या " एवं " मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी  " की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में नारी शक्ति को बढ़ावा देने तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य एवं कुदरती कला को निखार मानव जीवन की उत्कृष्टता से यह विशेष पहल की जा रही है।यह प्रतियोगिता का प्रथम चरण आगामी 31 मई 2026 को वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल, शिप्रा पथ, मानसरोवर, जयपुर में " प्लैटिनम ग्रुप " के विशेष सहयोग एवं " लिस्टा स्पोर्ट्स वाराणसी " के सहयोग से आयोजित की जा रही है। 

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में छिपी कला, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर उन्हें नई पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जहां प्रतिभागियों को उत्कृष्ट मंच, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं एवं प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री रागिनी गर्ग द्वारा बताया गया ,कि इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। नारी शक्ति वंदन सम्मान ” हेतु 25 से 50 वर्ष आयु वर्ग तथा  कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान ” हेतु 5 से 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग की प्रतिभागियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रतियोगिता में विजेताओं को द्वितीय चरण में आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे , प्रथम पुरस्कार : ₹11,000/,  द्वितीय पुरस्कार , ₹5,100/-
तृतीय पुरस्कार : ₹2,100/-

इस अवसर पर राष्ट्रीय  सलाहकार रीतु जैन एवं पदाधिकारी अदिति  जैन ने बताया कि, यह आयोजन महिलाओं एवं बच्चों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। संस्था लगातार पिछले 11 वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा विकास से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।  हमारी सम्माननीय संसद सदस्य , जयपुर लोकसभा श्री मति मंजू शर्मा जी " ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे मंचों की  आज समाज में अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “ नेशनल वूमेन डांस लीग, सीज़न चतुर्थ 2026 ” जैसी प्रतियोगिताएं महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समाज में नई पहचान दिलाने का कार्य करेंगी। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " के पदाधिकारियों एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी डॉ राजबाला चौधरी,बादशाह सिंह, डॉ.माधुरी शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, रेखा गुर्जर, शहनवाज, लक्ष्मी खतनावल,कैलाश जग्रवाल, संध्या राठौड, रागिनी गर्ग, संगीता गुर्जर भी मौजूद रहे।