-
☰
राजस्थान: अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 वाहन जब्त और 10 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अवैध खनन/परिवहन में प्रयुक्त वाहन 02 डम्पर व 08 ट्रैक्टर-ट्रोली जब्त 10 चालक/अभियुक्त जसाराम, दुदाराम, धर्माराम, वीरमाराम, भवानीसिंह, रमेश, रतनाराम, देवाराम, मीठालाल व
विस्तार
राजस्थान: अवैध खनन/परिवहन में प्रयुक्त वाहन 02 डम्पर व 08 ट्रैक्टर-ट्रोली जब्त 10 चालक/अभियुक्त जसाराम, दुदाराम, धर्माराम, वीरमाराम, भवानीसिंह, रमेश, रतनाराम, देवाराम, मीठालाल व पीराराम गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार कॉवत आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध खनन के कारोबारियों पर विधिक शिकंजा कसने एवं अवैध खनन के सभी संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिए गए दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्री योगेश चौधरी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा, श्री शिव नारायण चौधरी आरपीएस, वृताधिकारी बालोतरा एवं श्री गिरधरसिंह आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के निकट सुपरविजन में श्री नरपतदान निपु. थानाधिकारी समदड़ी, श्री भंवरसिंह नि.पु. थानाधिकारी जसोल, श्री हिंगलाजदान निपु. थानाधिकारी बालोतरा, श्री बाबुराम निपु. थानाधिकारी पचपदरा एवं श्री शंकरलाल निपु. थानाधिकारी सिणधरी के नेतृत्व में अलग- अलग पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी खनन/परिवहन में प्रयुक्त वाहन 02 डम्पर तथा 08 ट्रैक्टर-ट्रोली को जब्त कर कुल 10 प्रकरण दर्ज कर कुल 10 चालक/अभियुक्त जसाराम, दुदाराम, धर्माराम, वीरमाराम, भवानीसिंह, रमेश, रतनाराम, देवाराम, मीठालाल व पीराराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ज्ञात रहे कि अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना समदड़ी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनांक 22.11.2026 को श्री गेनाराम सउनि. मय जाब्ता द्वारा सरहद रामपुरा लूणी नदी क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे बिना नम्बर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक जसाराम पुत्र राणाराम, जाति कल्बी, उम्र 56 साल, निवासी रामपुरा, पुलिस थाना समदड़ी, जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया गया। इस संबध में थाना पचपदरा में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
दिनांक 19.11.2026 को श्री जेसाराम सउनि. मय जाब्ता द्वारा सरहद कुंपावास लूणी नदी क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे बिना नम्बर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक दुदाराम पुत्र भीमाराम, जाति मेगवाल, निवासी कुंपावास, थाना समदड़ी को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 18.11.2026 को श्री सुरतानसिंह सउनि. मय जाब्ता द्वारा गश्त के दौरान सिलोर-कांकराला मार्ग पर अवैध बजरी से भरे हाईवा डंपर रजि. नं. आरजे 19 जीडी 0465 को जब्त कर चालक धर्माराम पुत्र वीरमाराम, जाति भील, निवासी देवलीयाली, थाना समदड़ी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 17.11.2026 को श्री कुलदीपसिंह हैड कानि. 168 मय जाब्ता द्वारा रात्रि गश्त के दौरान कांकराला क्षेत्र में अवैध बजरी से भरे हाईवा डंपर रजि. नं. आरजे 39 जीए 7061 को जब्त कर चालक वीरमाराम पुत्र बस्ताराम, जाति भील, निवासी देवलीयाली, थाना समदड़ी को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरणों में थाना समदड़ी पर एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है। ज्ञात रहे कि अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसोल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 22.11.2026 को श्री अशोक कुमार हैडकानि. 24 मय जाब्ता द्वारा सरहद जसोल लूणी नदी क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे बिना नम्बर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक भवानीसिंह पुत्र जेठुसिंह जाति राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी अमरपुरा जसोल थाना जसोल को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 22.11.2026 को श्री आईदानराम सउनि. मय जाब्ता द्वारा सरहद कनाना लूणी नदी क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक रमेश पुत्र सोमाराम, जाति भील, निवासी कनाना, थाना जसोल को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 18.11.2026 को थाना जसोल की पुलिस टीम द्वारा लूणी नदी क्षेत्र, सरहद तिलवाड़ा में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे एक बिना नम्बर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। अभियुक्त रतनाराम पुत्र चेतनराम, जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी साजीयाली, पुलिस थाना पचपदरा, जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरणों में थाना जसोल पर एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है। ज्ञात रहे कि दिनांक 21.11.2026 को श्री विरेन्द्रसिंह सउनि. मय पुलिस टीम द्वारा तृतीय रेलवे फाटक के पास, कस्बा बालोतरा में कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी का खनन एवं परिवहन कर रहे मेसी फर्गुसन ट्रैक्टर रजि. नं. आरजे 21 आरसी 5340 मय ट्रॉली को जब्त किया गया। मौके से ट्रैक्टर चालक देवाराम पुत्र गंगाराम, जाति जाट, निवासी महबू नगर, बालोतरा, पुलिस थाना बालोतरा, जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना बालोतरा में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।ज्ञात रहे कि दिनांक 19.11.2026 को डीएसटी बालोतरा से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पचपदरा की पुलिस टीम के साथ सरहद खेड़, लूनी नदी क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए एक बिना नम्बर का स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी का परिवहन करते हुए जब्त किया गया। मौके से अभियुुक्त चालक मीठालाल पुत्र विशनाराम, जाति भाट, निवासी रातानाड़ा, खेड़, पुलिस थाना पचपदरा, जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 20.11.2026 को थाना सिणधरी की पुलिस टीम द्वारा दौराने गश्त सरहद भूका थानसिंह में भूका भगतसिंह से करणा जाने वाली डामर सड़क पर बिना रवन्ना/परमिट के अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक बिना नम्बर का महिन्द्रा युवो टेक प्