Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कोटपूतली-बहरोड़ में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा, प्रगति सुधारने के दिए निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 24/02/2026 03:31:09 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 24/02/2026 03:31:09 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: डॉ॰ आशिष सिंह शेखावत सीएमएचओ कोटपूतली बहरोड़ द्वारा ब्लॉक क्षेत्र में संचालित आरबीएसके टीम द्वारा की जा रही स्क्रीनिंग और दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की | सीएमएचओ द्वारा आरबीएसके टी

विस्तार

राजस्थान: डॉ॰ आशिष सिंह शेखावत सीएमएचओ कोटपूतली बहरोड़ द्वारा ब्लॉक क्षेत्र में संचालित आरबीएसके टीम द्वारा की जा रही स्क्रीनिंग और दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की | सीएमएचओ द्वारा आरबीएसके टीम द्वारा दिए गए स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जांच करने और  सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाने के निर्देश दिए | सीएमएचओ ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बच्चों की स्वास्थ्य जाँच करने के लिए आरबीएसके टीम संचालित की जा रही है जिसके द्वारा प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में संचालित स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक उपचार किया जा रहा है |

डॉ॰अरविन्द अग्रवाल आरसीएचओ द्वारा ब्लॉक क्षेत्र में प्रत्येक माह की कार्ययोजना तैयार कर सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए | सभी टीम को ब्लॉक क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के आपसी सहयोग समन्वय से कार्य योजना के अनुसार सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए | रविकांत जांगिड़ डीएनओ ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मॉनिटरिंग हेतु ऑन लाइन लिंक बनाया गया है जिसके द्वारा टीम द्वारा किए जा रहे कार्य की समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक टीम को प्रत्येक माह दो हजार बच्चों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया है | टीम द्वारा स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाने से पूर्व में संपर्क करें जिससे बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। मीटिंग में डिप्टी सीएमएचओ ब्लॉक स्तरीय आरबीएसके टीम  एडीएनओ उपस्थित रहे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में स्वदेशी गौवंश आनुवंशिकी एवं जीनोमिक्स सेंटर का उद्घाटन, डेयरी क्षेत्र को मिलेगा वैज्ञानिक बल

उत्तर प्रदेश: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का स्मार्ट मीटर पखवाड़ा सम्पन्न, शाहजहांपुर सहित कई जिलों में उपभोक्ताओं को मिली डिजिटल सहूलियतें

उत्तर प्रदेश: डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ में संत गाडगे जयंती धूमधाम से मनाई गई, स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्री

उत्तर प्रदेश: पत्र सूचना कार्यालय लखनऊ द्वारा गोण्डा में ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन, ‘विकसित भारत’ विषय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश: फलकनुमा पुलिस स्टेशन की बड़ी कामयाबी, 32 चोरी व गुमशुदा मोबाइल रिकवर कर मालिकों को सौंपे

उत्तर प्रदेश: होली से पहले गौतम बुद्ध नगर में खाद्य विभाग का छापा, 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए


Featured News