Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: सच्ची सहेली द्वारा प्रोजेक्ट शक्ति के लिए मेंटर्स तैयार, स्कूलों में चलाया जाएगा महामारी जागरूकता अभियान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Rajendra , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 31/05/2025 05:29:06 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Rajendra ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 31/05/2025 05:29:06 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: दिल्ली स्थापित सच्ची सहेली अलवर में एक नया प्रोजेक्ट करने जा रही है जिसका नाम प्रोजेक्ट शक्ति है और ये प्रोजेक्ट REC limited द्वारा फंड किया जा रहा है। यह एक सी एस आर इनिशिएटिव है जो REC की मदद से पूरा होने जा रहा है। 

विस्तार

राजस्थान: दिल्ली स्थापित सच्ची सहेली अलवर में एक नया प्रोजेक्ट करने जा रही है जिसका नाम प्रोजेक्ट शक्ति है और ये प्रोजेक्ट REC limited द्वारा फंड किया जा रहा है। यह एक सी एस आर इनिशिएटिव है जो REC की मदद से पूरा होने जा रहा है। इस एनजीओ का मुख्य मकसद लोगों तक मेंस्ट्रुएशन हेल्थ एवं हाइजीन अवेयरनेस को पहुंचना है। पिछले 9 सालों से सच्ची सहेली इस उद्देश्य पर काम करती आ रही है और इस दौरान सच्ची सहेली ने बहुत सारे अलग अलग शहरों  के बच्चों तक ये जानकारी पहुंचाई है।  इसके अंतर्गत अलवर में दो दिवसीय मेंटर ट्रेनिंग आयोजित की गई जिसका आज दूसरा दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 


आज सच्ची सहेली की टीम द्वारा मेंटर्स को पीरियड से जुड़े मिथक, भ्रांतियां, एवं शारीरिक एवं मानसिक बदलाव से जुड़े अन्य टॉपिक के बारे में बताया गया। आज के मुख्य अतिथि मोहन लाल सोनी एडीजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर एवं राजेंद्र कुमार हुड्डा IFS उप वन संरक्षक अलवर  रहें। सच्ची सहेली के MHM बुकलेट को लॉन्च कराया।  इस दौरान सच्ची सहेली निदेशक डॉ सुरभि सिंह, शाहीन शमीम, युविका शर्मा, अनिल कुमार, गरिमा एवं अन्य मौजूद रहे।


Featured News