-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा को JCB ने मारी टक्कर, पैर में आई चोट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 7 बजे एक हादसा हो गया। मदारपुर गांव के पास स्कूल जा रही 12 साल की छात्रा को JCB ने टक्कर मार दी। छात्रा के पैर में चोट आई है, जिसका मऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 7 बजे एक हादसा हो गया। मदारपुर गांव के पास स्कूल जा रही 12 साल की छात्रा को JCB ने टक्कर मार दी। छात्रा के पैर में चोट आई है, जिसका मऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल छात्रा की पहचान आंशिक (12) के तौर पर हुई है, जो आनंद कुमार राम की बेटी है और मदारपुर (दधिया) की रहने वाली है। वहां के किसी स्थान के द्वारा सूचना देने पर आशिक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए तथा घटना की जानकारी ली और परिजन ने बताया कि आंशिक सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी यह घटना हुई।घटना के बाद JCB चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने JCB को गांव में ही रोककर खड़ा कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, JCB समनापुर की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों से बात की। अभी तक हादसे की वजह और JCB के मालिक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
