-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पुलिस की छापेमारी, 13.35 कुंतल अवैध पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार; तीन पर मुकदमा दर्ज
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले जिले में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण का मामला सामने आया है। खलीलाबाद कोतवाली और मेंहदावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले जिले में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण का मामला सामने आया है। खलीलाबाद कोतवाली और मेंहदावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 13.35 कुंतल पटाखे बरामद किए। पुलिस के अनुसार, इन पटाखों को दीपावली के दौरान बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से भंडारित किया गया था। दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि दोनों स्थानों पर बरामद पटाखे अत्यंत ज्वलनशील और तेज ध्वनि वाले थे। इन्हें रिहायशी इलाकों में असुरक्षित तरीके से रखा गया था। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर मामले में विधिक कार्रवाई की है। चकदही में मकान से बरामद हुए 7.35 कुंतल पटाखे खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में गौसपुर चौकी प्रभारी देवव्रत शर्मा पुलिस टीम के साथ विधियानी चौराहे पर रात्रि गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चकदही गांव के पश्चिम हरिजन पुरवा में काली मंदिर के आगे सड़क किनारे स्थित रमेश के मकान में भारी मात्रा में पटाखे छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बरदहिया बाजार अनिल कुमार यादव को अवगत कराया गया। उनके मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम मुखबिर के साथ मकान पर पहुंची। कमरे की तलाशी लेने पर अलग-अलग प्रकार के 17 गत्तों में रखे पटाखे बरामद हुए। वजन कराने पर पटाखों की कुल मात्रा 735 किलोग्राम यानी 7.35 कुंतल मिली। पूछताछ में मकान मालिक रमेश ने बताया कि पटाखे उसी गांव के बबलू ने उसके यहां रखवाए थे। इन्हें दीपावली पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी। पुलिस के अनुसार, पटाखों के भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। इसके बाद पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर लिया। मेंहदावल के गोदाम में रखे थे छह कुंतल पटाखे दूसरी कार्रवाई में मेंहदावल थाना पुलिस ने कस्बे के नायक टोला स्थित एक गोदाम से छह कुंतल पटाखे बरामद किए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को टंड़वरिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि संजय मद्धेशिया पुत्र रामशरण मद्धेशिया के गोदाम में अभिषेक मद्धेशिया ने भारी मात्रा में पटाखे रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गोदाम पर पहुंची। गोदाम मालिक से पूछताछ के बाद अभिषेक मद्धेशिया निवासी मोहल्ला बहबोलिया, नगर पंचायत मेंहदावल को बुलाया गया। उसके गोदाम का ताला खुलवाकर तलाशी ली गई तो अंदर अलग-अलग प्रकार के 30 गत्तों में पटाखे मिले। वजन कराने पर इनकी कुल मात्रा 600 किलोग्राम यानी छह कुंतल पाई गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी पटाखों के भंडारण से संबंधित वैध कागजात नहीं दिखा सका। उसने दीपावली के त्योहार पर पटाखे बेचकर मुनाफा कमाने के लिए उन्हें रखने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि दोनों मामलों में कुल 13.35 कुंतल पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने रमेश और अभिषेक मद्धेशिया को गिरफ्तार किया है। वहीं, रमेश के बयान में बबलू का नाम सामने आया है। दोनों मामलों में कुल तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 288 बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी(1)(ख) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से दीपावली से पहले अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बिक्री की तैयारी करने वालों में हलचल मची है।
मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में पहली बार गौशाला संचालक सम्मेलन एवं गौसेवा सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी गठित
उत्तराखंड: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिविर आयोजित, 150 से अधिक विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून
