Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने का आरोप, बारात का इंतजार करती रही दुल्हन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Saiyyad Mohammad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/10/2026 11:53:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Saiyyad Mohammad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/10/2026 11:53:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: दहेज की मांग को लेकर शादी टूटने का एक गंभीर मामला सामने आया है। लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार पर  दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से पीछे हटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: दहेज की मांग को लेकर शादी टूटने का एक गंभीर मामला सामने आया है। लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार पर  दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से पीछे हटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, गोंडा के राजा मैरिज हॉल में शादी  समारोह आयोजित किया गया  था। लड़की पक्ष के लोग दिल्ली से शादी के लिए गोंडा पहुंचे थे और देर रात तक  बारात आने का इंतजार करते रहे। आरोप है कि रात करीब साढ़े 12 बजे तक बारात नहीं  पहुंची। लड़की पक्ष का दावा है कि पहले बुलेट मोटरसाइकिल और फिर थार गाड़ी के लिए पैसों की मांग की गई थी। परिजनों के मुताबिक, दुल्हन मेहंदी लगाकर दूल्हे का इंतजार करती रही। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कथित तौर पर 

तीन बार बेहोश हो गई। लड़की पक्ष ने दहेज का सामान लेकर रिश्ता तोड़ने का भी आरोप लगाया है। मामले में लड़की के परिवार ने डायल 112 पर शिकायत की है। अब पुलिस की जांच और  कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। हालांकि, मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

Related News

उत्तराखंड: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिविर आयोजित, 150 से अधिक विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पुलिस की छापेमारी, 13.35 कुंतल अवैध पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार; तीन पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव की जीत, भाजपा प्रत्याशी को 5,015 मतों से हराया

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, पनीर-खोया समेत पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए

उत्तर प्रदेश: पुरानी बस्ती मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित, छह संदिग्ध हिरासत में; CCTV फुटेज की जांच जारी

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, पनीर-खोया समेत पांच नमूने जांच के लिए भे


Featured News