-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, दिल्ली रैली की तैयारियों पर चर्चा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में AICC पर्यवेक्षक चरणजीत सिंह सपरा, पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, जिला प्रभारी राकेश पाटीदार, आगर विधानसभा प्रभारी सुनील बसेर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, भेरू सिंह परिहार ‘बापू’, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर और राज मेवाड़ा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
