Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिव मार्केट अग्निकांड के पीड़ितों के लिए मुआवजे और बिना ब्याज ऋण की मांग, दर्शन राणा ने किया दौरा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/10/2026 11:27:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/10/2026 11:27:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जम्मू 27 अक्टूबर 2026 बहुजन समाज पार्टी जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा जी ने आज जम्मू रेलवे स्टेशन स्थित शिव मार्केट का दौरा किया हाल ही में इस बाजार में भीषण आग लग जाने के कारण लगभग 35 से 40 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई थीं जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जम्मू 27 अक्टूबर 2026 बहुजन समाज पार्टी जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा जी ने आज जम्मू रेलवे स्टेशन स्थित शिव मार्केट का दौरा किया हाल ही में इस बाजार में भीषण आग लग जाने के कारण लगभग 35 से 40 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई थीं जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है
दौरे के दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा जी ने ने घटनास्थल पर पहुंचकर व्यापारी संघ के अध्यक्ष और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की उनका हाल जाना तथा इस दुखद हादसे पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि बहुजन समाज पार्टी संकट की इस कठिन घड़ी में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है, दर्शन राणा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार को तुरंत प्रभावित दुकानदारों की मदद के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि दुकानों में काम करने वाले उन मजदूरों और कर्मचारियों को भी तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए जिनकी रोजी-रोटी इस अग्निकांड के कारण छिन गई है। 

बहुजन समाज पार्टी ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के समक्ष प्रमुख मांगें रखी हैं:
प्रभावित दुकानदारों के हुए वित्तीय नुकसान का तुरंत और पारदर्शी तरीके से आकलन किया जाए बैंक के माध्यम से प्रभावित व्यापारियों को अपना कारोबार फिर से शुरू करने के लिए बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जाए व्यापारियों के नकद साख खाते पर ब्याज में पूरी छूट दी जाए ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के अपना व्यापार दोबारा स्थापित कर सकें  पीड़ित दुकानदारों और प्रभावित कर्मचारियों को तुरंत अंतरिम राहत राशि प्रदान की जाए। इस अवसर पर दर्शन राणा के साथ प्रदेश महामंत्री राजा सिंह प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष हाजी शाक मोहम्मद जिला अध्यक्ष जम्मू तरसेम लाल तथा पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।

Related News

उत्तराखंड: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिविर आयोजित, 150 से अधिक विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पुलिस की छापेमारी, 13.35 कुंतल अवैध पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार; तीन पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव की जीत, भाजपा प्रत्याशी को 5,015 मतों से हराया

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, पनीर-खोया समेत पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए

उत्तर प्रदेश: पुरानी बस्ती मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित, छह संदिग्ध हिरासत में; CCTV फुटेज की जांच जारी

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, पनीर-खोया समेत पांच नमूने जांच के लिए भे


Featured News