-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 4,271 महिलाओं और बच्चियों के अब तक लापता होने पर दर्शन राणा ने जताई चिंता, तलाश अभियान तेज करने की मांग
- Photo by : SOCIAL MEDA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जम्मू 28 अक्टूबर 2026 बहुजन समाज पार्टी जम्मू-कश्मीर यूटी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने जम्मू-कश्मीर में महिलाओं और बच्चियों के लापता होने तथा बड़ी संख्या में उनका अब तक पता नहीं चल पाने पर गहरी चिंता व आक्रोश व्यक्त किया है उन्होंने प्रशासन
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जम्मू 28 अक्टूबर 2026 बहुजन समाज पार्टी जम्मू-कश्मीर यूटी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने जम्मू-कश्मीर में महिलाओं और बच्चियों के लापता होने तथा बड़ी संख्या में उनका अब तक पता नहीं चल पाने पर गहरी चिंता व आक्रोश व्यक्त किया है उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि लापता महिलाओं और बच्चियों को खोजने की प्रक्रिया में तत्काल तेजी लाई जाए और प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए हाल ही में प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के आधार पर वर्ष 2019 से जम्मू-कश्मीर में कुल 16397 महिलाओं व बच्चियों के लापता होने की सूचना सामने आई है इनमें 14593 वयस्क महिलाएं तथा 1804 नाबालिग बच्चियां शामिल हैं रिपोर्ट के अनुसार कुल 4271 महिलाएं और बच्चियां अब तक लापता हैं जिनमें 3255 वयस्क महिलाएं तथा 1016 नाबालिग बच्चियां शामिल हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल प्रशासन गृह विभाग व पुलिस महानिदेशक से अपील की कि इस गंभीर मानवीय समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल ठोस कदम उठाएं लापता महिलाओं और बच्चियों की तलाश के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था बनाई जाए और जांच में अनावश्यक देरी या लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाए बहुजन समाज पार्टी की स्पष्ट मांग है कि प्रत्येक लापता महिला और बच्ची को खोजने के लिए तत्काल प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई की जाए हजारों परिवारों की उम्मीदों को जीवित रखना तथा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन का अनिवार्य दायित्व है।
दर्शन राणा ने कहा कि ये आंकड़े केवल संख्याएं नहीं हैं बल्कि हजारों परिवारों की पीड़ा चिंता और अनिश्चितता को दर्शाते हैं विशेष रूप से नाबालिग बच्चियों को बड़ी संख्या में अब तक पता नहीं चल पाना अत्यंत गंभीर विषय है प्रत्येक बीतता दिन संबंधित परिवारों की परेशानी बढ़ाता है इसलिए इस मुद्दे को सामान्य प्रशासन को प्रक्रिया मानकर लंबित नहीं रखा जा सकता उन्होंने मांग की कि जम्मू-कश्मीर पुलिस एक विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित मामलों की समीक्षा करे प्रत्येक मामले में जांच की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाए आवश्यकतानुसार विशेष जांच दल गठित किए जाएं
तकनीकी एवं डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए तथा दूसरे जिले और राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया जाए जहां भी अपहरण मानव तस्करी जबरन शोषण या किसी अन्य अपराध की आशंका हो वहां कानून के अनुसार तत्काल और निष्पक्ष जांच की जाए।
बीएसपी अध्यक्ष ने यह भी मांग की कि प्रशासन जिला-वार आंकड़े सार्वजनिक करे जिनमें लापता व्यक्तियों की संख्या तलाशे जा चुके व्यक्तियों की संख्या अब तक अनसुलझे मामलों की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण हो प्रत्येक मामले के लिए जिम्मेदार अधिकारी निर्धारित किया जाए तथा पीड़ित परिवारों को नियमित रूप से जांच की प्रगति की जानकारी दी जाए दर्शन राणा ने कहा कि सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी केवल प्राथमिकी दर्ज करने तक सीमितं नहीं हो सकती वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी जब लापता महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षित खोजकर उनके परिवारों तक पहुंचाया जाए अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई हो साथ ही पीड़ित परिवारों की गरिमा गोपनीयता और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
