Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सरसों की फसल में पानी चलाने को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से हमला कर किसान का सिर फोड़ा, हाथ टूटा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Kanta Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/10/2026 10:26:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Kanta Kumar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/10/2026 10:26:55 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  प्रार्थी रामसिंह चौहान पुत्र श्री जसवंत सिंह नि० ग्राम रवाना शिकारपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर का निवासी है प्रार्थी का भाई देवेन्द्र सिंह पुत्र श्री जसवत सिंह ने दि० 24/10/2026 को अपने खेत में सरसो बोयी थी लेकिन हमारे ही

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  प्रार्थी रामसिंह चौहान पुत्र श्री जसवंत सिंह नि० ग्राम रवाना शिकारपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर का निवासी है प्रार्थी का भाई देवेन्द्र सिंह पुत्र श्री जसवत सिंह ने दि० 24/10/2026 को अपने खेत में सरसो बोयी थी लेकिन हमारे ही गाव के सचिन उर्फ भोलू पुत्र देवेन्द्र सिंह ने दिं0 25/10/2026 को दोपहर में खेत में पानी चला दिया जिसमें प्रार्थी के भाई का काफी नुकसान हो गया। जब इसकी शिकायत सचिन से की तब सचिन आग बबूला हो गया परन्तु कुछ लोगों के समझाने पर वह अपने घर चला गया। समय शाम करीब 

07.30 बजे सचिन अपने पिता देवेन्द्र सिंह पुत्र विजयपाल सिंह के साथ तबल लेकर आया उसके पिताजी के हाथ में लाठी थी। ये दोनों मेरे भाई देवेन्द्र के घर में घुस गये और मेरे भाई देवेन्द्र को तबल व लाठी से मारने लगे प्रार्थी के भाई का सिर फूट गया व हाथ भी टूट गया। प्रार्थी तथा पडोस के उमेश, गजराज सिंह ने मेरे भाई देवेन्द्र को बचाया तब ये दोनों गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये। इसके बाद मैंने थाना स्योहारा आकर अपने भाई का मेडिकल कराया जहां से मेरे भाई को जिला चिकित्सालय बिजनौर रेफर कर दिया गया है। मेरे भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। ये लोग घटना के बाद से हमें लगातार धमकिया दे रहे हैं। अतः महोदय से निवेदन है कि उपरोक्त मुल्जिमान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर सख्त से सख्त कार्यवाही हो।

Related News

उत्तराखंड: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिविर आयोजित, 150 से अधिक विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पुलिस की छापेमारी, 13.35 कुंतल अवैध पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार; तीन पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव की जीत, भाजपा प्रत्याशी को 5,015 मतों से हराया

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, पनीर-खोया समेत पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए

उत्तर प्रदेश: पुरानी बस्ती मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित, छह संदिग्ध हिरासत में; CCTV फुटेज की जांच जारी

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, पनीर-खोया समेत पांच नमूने जांच के लिए भे


Featured News