-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती में 300 ग्राम प्रहरी सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 और ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद श्रावस्ती में पुलिस लाइन स्थित लव कुश सभागार श्रावस्ती में आज ग्राम प्रहरी (चौकीदार) सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दद्दन मिश्रा एवं माननीय विधायक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद श्रावस्ती में पुलिस लाइन स्थित लव कुश सभागार श्रावस्ती में आज ग्राम प्रहरी (चौकीदार) सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दद्दन मिश्रा एवं माननीय विधायक श्री राम फेरन पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन कालाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न ग्रामों से आए लगभग 300 ग्राम प्रहरियों को वस्त्र एवं साफा प्रदान कर सम्मानित किया गया। CM योगी की बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताया और कहा कि अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा अफवाहों की रोकथाम में उनकी अहम भूमिका है। लाइव प्रसारण के दौरान उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं की ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 किया जाएगा। ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मनोबल कार्यक्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दद्दन मिश्रा एवं माननीय विधायक श्री राम फेरन पाण्डेय ने ग्राम प्रहरियों को पुलिस एवं आमजन के बीच महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र बताते हुए उनके योगदान की सराहना की और पूरी निष्ठा से कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। समारोह में ग्राम प्रहरी रामसनेही, राजदेव, साहब दीन, इस्लाम अली एवं निसार अहमद सहित 300 प्रहरियों का सम्मान हुआ। अधिकारियों ने दिया सतर्कता का मंत्र जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका सबसे अहम है। सभी प्रहरियों को अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी श्री आलोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
