Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: परिवार परामर्श केंद्र में 5 बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन, 77 मामलों की हुई सुनवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 11/07/2026 05:31:39 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 11/07/2026 05:31:39 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संभल पुलिस अधीक्षक संभल श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित पुलिस परिवार परामर्श एवं सुलह-समझौता केंद्र में बैठक का आयोजन किया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संभल पुलिस अधीक्षक संभल श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित पुलिस परिवार परामर्श एवं सुलह-समझौता केंद्र में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में काउंसलरों ने आपसी पारिवारिक विवादों से जुड़ी 77 पत्रावलियों की सुनवाई कर उनका परीक्षण किया। सुनवाई के दौरान 12 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। वहीं काउंसलरों के प्रयासों से 5 परिवारों के बीच आपसी मतभेद समाप्त कर पुनर्मिलन कराया गया, जिससे परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं।

बैठक में काउंसलरों ने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना और आपसी संवाद, समझदारी तथा पारिवारिक मूल्यों के आधार पर विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। संभल पुलिस ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य न्यायालयी प्रक्रिया से पहले आपसी सहमति के आधार पर पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना है।