Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भीषण आग के कारण परिवार का घर जलकर राख, समाजसेवी ने पहुंचाई राहत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 13/02/2026 05:58:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 13/02/2026 05:58:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में जलालाबाद के ढाई याकूबपुर में हुआ था दर्दनाक अग्निकांड, एक परिवार का घर जलकर पूरी तरह से हुआ राख।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में जलालाबाद के ढाई याकूबपुर में हुआ था दर्दनाक अग्निकांड, एक परिवार का घर जलकर पूरी तरह से हुआ राख। आज से लगभग चार दिन पहले जलालाबाद के ढाई याकूबपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी।गांव के शिव शंकर के घर में खाना बनाते समय अचानक लगी आग ने पल भर में परिवार का सब कुछ छीन लिया। देखते ही देखते उनका पूरा आशियाना जलकर राख हो गया। आग लगने से मेहनत की कमाई की नगदी, बच्चों के कपड़े और घर का सारा सामान सब कुछ आग की लपटों में समा गया। हालात इतने भयावह थे कि एक बिस्तर तक सुरक्षित नहीं बच सका। अग्निकांड की सूचना मिलते ही समाजसेवी डॉक्टर केपी गुप्ता का मन व्यथित हो उठा। डॉक्टर ने आज गांव पहुँचकर अग्नि पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

 

पीड़ित परिवार के चेहरे पर दर्द, आँखों में बेबसी और भविष्य की चिंता साफ झलक रही थी। ऐसे कठिन समय में समाजसेवी डॉक्टर के पी गुप्ता ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और तत्काल राहत स्वरूप भोजन सामग्री भेंट की, ताकि कम से कम उनके चूल्हे की आग फिर से जल सके। साथ ही डॉक्टर ने संबंधित उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवज़ा और हर संभव सहायता दिलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉक्टर केपी गुप्ता ने कहा कि उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि इस कठिन घड़ी में ईश्वर पीड़ित परिवार को साहस और शक्ति प्रदान करें।