-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सावन के प्रथम सोमवार पर मां शीतला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आषाढ़–सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जनपद मिर्जापुर के विजयपुर स्थित मां शीतला धाम, डेरवा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आषाढ़–सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जनपद मिर्जापुर के विजयपुर स्थित मां शीतला धाम, डेरवा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। रिमझिम बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ और पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन "जय मां शीतला" के जयघोष से गूंजता रहा। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष विंध्याचल स्वयं विजयपुर मेले में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन, दर्शन व्यवस्था एवं यातायात संचालन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
